दिल्ली पति ने रची खौफनाक साजिश, पत्नी को जिंदा जला डाला

राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर मिट्टी का तेल छिड़का और उसे जिंदा जला दिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 6 March 2024, 12:00 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर मिट्टी का तेल छिड़का और उसे जिंदा जला दिया। महिला की जलने से मौत हो गई।  

यह घटना बेगमपुर पुलिस थाना क्षेत्र की है। बेगमपुर पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें कहा गया था कि एक घर में आग लग गई है। आग में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।

घटना की जानकारी पर बेगमपुर पुलिस थाने की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड अधिकारियों को सूचना दी गई।”

पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की टीम को घर की जांच करने पर गंभीर रूप से आग में झुलसी हुई एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि इस बीच, एक घायल शख्स और उसके दो बच्चों के भर्ती होने के संबंध में एक अलग अस्पताल से पीसीआर कॉल मिली। जब पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि घायल शख्स कोई और नहीं बल्कि उस महिला का पति था, जिसकी जलने से मौत हो गई थी।

मामले की जांच में पता चला कि महिला पर उसके पति ने ही मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी थी।

Published : 
  • 6 March 2024, 12:00 PM IST

Advertisement
Advertisement