Unlock in Delhi: दिल्ली को मिली लॉकडाउन से मुक्ति, अब बाजारों के आठ बजे बंद होने की समय सीमा खत्म, जानिये ये अपडेट

देश की राजधानी दिल्ली में कम होते कोरोना मामलों के साथ केजरीवाल सरकार ने लाखों लोगों को लॉकडाउन की बंदिशों से राहत देने की घेषणा की है। दिल्ली में अब बाजारों के शाम को आठ बजे बंद होने की समय सीमा खत्म कर दी गई है। पूरी रिपोर्ट

Updated : 21 August 2021, 5:07 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कम होते कोरोना मामलों के साथ केजरीवाल सरकार ने लॉकडाउन की बंदिशों को खत्म करने की घोषणा कर दी है। इससे दिल्ली के लाखों एक बड़ी राहत मिली है। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी के बाजारों को शाम आठ बजे बंद होने की समय सीमा को खत्म कर दिया गया है। यह समय सीमा को सोमवार से हटाया जाएगा। 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी खुद ने अपने ट्विटर हैंडिल के जरिए एक ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि अब दिल्ली में कोरोना के केस खत्म होने के कारण सरकार ने यह निर्णय लिया गया है। बाजारों को शाम आठ बजे बंद होने की समय सीमा को खत्म कर दिया गया है। 

दिल्ली सरकार के अनुसार, बाजारों को लेकर जारी किया गया यह नया आदेश 23 अगस्त की सुबह से लागू होगा। सरकार के इस कदम से हजारों-लाखों छोटे व्यापारियों को सीधा फायदा होने की उम्मीद है। अभी तक कोरोना महामारी के कारण यह बंदिश थी कि मार्केट को शाम आठ बजे तक ही खोल सकते हैं इसके बाद उन्हें बंद करना होता था। अब सरकार ने कोरोना के केस कम होते देख यह समय सीमा को खत्म कर दिया है। इससे पहले, 9 अगस्त से दिल्ली के साप्ताहिक बाजार खोल दिए गए थे। 

Published : 
  • 21 August 2021, 5:07 PM IST