
नई दिल्ली: दिल्ली में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही महौल और भी गर्म होता नजर आ रहा है। वहीं पटपड़गंज से शुक्रवार को भिड़े AAP और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ते नजर आए। इस दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चुनाव प्रचार के दौरान हुई झड़प
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के विनोद नगर में शुक्रवार दोपहर घर-घर प्रचार के दौरान भाजपा व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता घायल हो गए। उनके चेहरे पर चोटें आई हैं। जख्मी हालत में उन्हें एलबीएस अस्पताल भर्ती करवाया, जहां से उन्हें GTB अस्पताल रेफर कर दिया।
आशीष गुप्ता ने लगाया आरोप
बता दें, आशीष गुप्ता भाजपा से विनोद नगर वार्ड के मंडल अध्यक्ष हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे भाजपा के कार्यकर्ता विनोद नगर में घर-घर जाकर प्रचार कर रहे थे। उसी दौरान आप के 20 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। कार्यकर्ताओं ने फोन करके उन्हें सूचना दी और वह मौके पर पहुंचे।
Published : 25 January 2025, 11:37 AM IST
Topics : Aam Aadmi Party bjp Delhi Election 2025 Dyanmite News Election News Election Update fighting Manoj Tibrewal Aakash Vinod nagar