हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम कार्यालय ने दिन में राष्ट्रीय राजधानी में कुछ स्थानों पर हल्का या मध्यम कोहरा छाए रहने और ठंड की स्थिति बने रहने का अनुमान लगाया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक दिल्ली के साथ ही पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सुबह बहुत घना कोहरा देखा गया।
सफदरजंग वेधशाला ने सुबह 8:30 बजे न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
रिज वेधशाला में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे और ठंड की स्थिति बने रहने की संभावना है।
पालम में सुबह 8:30 बजे दृश्यता 50 मीटर थी।
रेलवे अधिकारियों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, कम दृश्यता के कारण कम से कम 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 7.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 352 (बहुत खराब) था।
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को 'संतोषजनक और 101 और 200 के बीच एक्यूआई को मध्यम माना जाता है, जबकि 201 और 300 के बीच एक्यूआई खराब , 301 और 400 के बीच एक्यूआई बहुत खराब खराब तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है।
Published : 5 January 2024, 12:45 PM IST
Topics : 9 4 डिग्री सेल्सियस आईएमडी घना कोहरा नयी दिल्ली
No related posts found.
No related posts found.