दिल्ली में फिर नर्भया जैसी दरिंदगी, घर में खून से लथपथ सिसकती मिली 13 साल की बच्ची

देश की राजधानी दिल्ली में एक 13 साल की बच्ची के साथ दुनिया को हिला के रख देने वाले निर्भया की तरह दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 August 2020, 10:28 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर एक मासूम बच्ची के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां एक 13 साल की मासूम लड़की के साथ जिस तरह की हैवानियत की गयी, वह सभी को झकझौर कर रख देने वाली है। विरोध करने पर लड़की हैवानों ने लड़की के शरीर पर चाकुओं से वार किया और उसे मरा समझकर फरार हो गये।

यह मामला दिल्ली के पॉश इलाके पश्चिम विहार वेस्ट से लगे पीरागढ़ी इलाके का है। यहां 13 साल की एक बच्ची कमरे में अकेली थी। उसके मां-बाप फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते हैं। उसकी बड़ी बहन भी काम करती है। लगभग रोजाना बच्ची अपने कमरे में अकेली रहती है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे कुछ दरिंदे उस घर में घुसे जहां लड़की अकेली रहती है। बताया जाता है कि उसके साथ जबरदस्त तरीके से सेक्सुअल असॉल्ट की कोशिश हुई। बच्ची ने विरोध किया तो दरिंदो ने उस पर चाकू या नुकिली चीजी से कई वार किये। खून से लथपथ बच्ची को मरा समझकर दरिंदे वहां से फरार हो गये। दरिंदों के फरार होने के बाद लड़की किसी तरह जमीन पर सरकते हुए पड़ोसी के दरवाजे तक पहुंची और फिर बेहोश हो गयी। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह जख्मी लड़की को संजय गंधी अस्पताल मं भर्ती कराया जहां से उसे एम्स रैफर कर दिया गया है। लड़की की स्थित फिलहाल स्थिर बतायी जा रही है। लड़की ने पुलिस को दो लड़कों वारदात को अंजाम दिये जाने की जानकारी दी है। 

पुलिस का भा मानना है कि आरोपी लड़की की हत्या करना चाहते थे। खून से लथपथ लड़की को मरा हुआ समझकर आरोपी वहां से फरार हो गये। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिये वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।