दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने दिया इस्तीफा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया। चोपड़ा ने पार्टी हाई कमान को अपना इसतीफा भेज दिया है जिसे आलाकमान ने अभी स्वीकार नही किया है।

Updated : 12 February 2020, 11:09 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया। चोपड़ा ने पार्टी हाई कमान को अपना इसतीफा भेज दिया है जिसे आलाकमान ने अभी स्वीकार नही किया है।

पिछले साल अक्टूबर में तीसरी बार दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त हुए चोपड़ा ने इस्तीफा देने से पहले कांग्रेस मुख्यालय में आज दिन में संवाददाता सम्मेलन में भी कहा था कि उन्होंने अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए कठिन परिश्रम किया और उन्हें कार्यकर्ताओ का भी पूरा सहयोग मिला लेकिन पार्टी हार हुई और इसके लिए वह नैतिक रूप से जिम्मेदार है। कांग्रेस का इस चुनाव में भी सूपड़ा साफ हुआ है। पिछली बार की तरह उसे एक भी सीट नहीं मिली।

इस बार पार्टी ने 67 सीटो पर चुनाव लड़ा और उसके 63 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है जिनमे श्री चोपड़ा की बेटी भी शामिल है। इस बार पार्टी का मत प्रतिशत पांच से भी नीचे आ गई जो पिछले चुनाव के करीब 10 फीसदी था। (वार्ता)

Published : 
  • 12 February 2020, 11:09 AM IST

Advertisement
Advertisement

No related posts found.