
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कनवेयर अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी है। केजरीवाल ने भगवंत मान को पंजाब में आप पार्टी से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है।
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा चुनने के लिए आम जनता के फीडबैक के आधार पर चयन करने का ऐलान किया था।
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भगवंत मान के नाम का ऐलान पार्टी के सीएम प्रत्याशी के रूप में किया। उन्होंने इस दौरान बताया कि 93.3% लोगों ने भगवंत मान को वोट दिया। ये ऐसा चेहरा है जिस पर हर पंजाबी को गर्व होगा।
जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने एक नंबर जारी कर पंजाब के लोगों फीडबैक लिया, जिसमें करीब 22 लाख लोगों ने अपनी राय दी है। इसमें पहली पसंद बनकर भगवंत मान का नाम उभरा है। जिसके बाद पार्टी ने आज उनके नाम का सीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर ऐलान किया गया।
Published : 18 January 2022, 12:47 PM IST
Topics : Aam Aadmi Party Punjab CM Punjab Election अरविंद केजरीवाल आम आदमा पार्टी पंजाब भगवंत मान मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव