Site icon Hindi Dynamite News

Delhi: यमुना में बढ़ा अमोनिया का स्तर, दिल्ली की इन जगहों पर रहेगी पानी की कमी

देश की राजधानी दिल्ली में यमुना में अमोनिया का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया है। जिसकी वजह से दिल्ली में कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Delhi: यमुना में बढ़ा अमोनिया का स्तर, दिल्ली की इन जगहों पर रहेगी पानी की कमी

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। यमुना में अमोनिया का स्तर सामान्य होने तक दिल्ली के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति
दिल्ली के सिविल लाइन्स, हिंदू राव अस्पताल और इससे जुड़े इलाके, कमला नगर, शक्ति नगर और इससे जुड़े इलाके शामिल हैं। इसके अलावा, करोल बाग, पहाड़गंज और एनडीएमसी एरिया, ओल्ड और न्यू राजेंद्र नगर, पटेल नगर (पूर्वी और पश्चिमी), बलजीतनगर, प्रेमनगर, इंद्रपुरी और पास के इलाकों में भी जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

पानी की सप्लाई कम प्रेशर में
डीजेबी के अनुसार यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ने से वजीराबाद पॉन्ड में अमोनिया का स्तर काफी अधिक बढ़ गया है। यह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह से पानी की सप्लाई में दिक्कतें हो सकती हैं। यह असर तब तक रहेगा जब तक अमोनिया का स्तर ठीक नहीं हो जाता। दिल्‍ली जल बोर्ड ने कहा है कि शुक्रवार को कई एरिया में पानी की सप्लाई कम प्रेशर में होगी या फिर नहीं हो पाएगी। इस साल यह चौथा मौका है जब अमोनिया का स्तर बढ़ने की वजह से राजधानी के ट्रीटमेंट प्लांट पर असर पड़ रहा है।

Exit mobile version