उत्तराखंड के सीएम बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं के खिलाफ जांच तेज

एनआरसी मुद्दे को लेकर कुछ दिन पूर्व देशभर में बहस छिड़ी हुई थी। उत्तराखंड़ के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि सरकार ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की जांच तेज कर दी है। घुसपैठ करने वालों को बाहर किया जायेगा। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..

Updated : 13 September 2018, 7:24 PM IST
google-preferred

देहरादून: उत्तराखंड में बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं  की घुसपैठ पर सरकार ने सख्त रूख अपनाया हुआ है। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं  की लगातार जांच की जा रही और जल्द ही प्रदेश से उनको बाहर किया जायेगा। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: लगातार बारिश और भूस्खलन बद्रीनाथ की यात्रा बाधित

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि  इस मुद्दे पर हमारी सरकार का स्टैंड साफ है। दरअसल, प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस संबंध में इंटेलीजेंस एजेंसियां भी लगातार सरकार को इनपुट उपलब्ध कराती रही हैं। हालांकि, इनके आने पर रोक लगाने के लिए अभी तक कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बन पाई है।

त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यह भी कहा इस बात की चिंता तो बढ़ रही है प्रदेश में एक संप्रदाय व समुदाय विशेष की जनसंख्या तेजी से बढ़ी है। इस मामले में खुफिया एजेंसियां अपना काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: सौर और पिरुल ऊर्जा से रोशन होंगे पहाड़ के गांव, पलायन पर लगेगी लगाम 

इन सब बातों को लेकर एक बार कुछ समय पूर्व जब चर्चा तेज हो गयी थी, जब विधायक खानपुर कुंवर प्रणव चैंपियन ने कहा था कि रोहंगिया हरिद्वार तक पहुंच चुके हैं। जिसका सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने खंड़न किया था कि ऐसा कुछ नही है, यह सिर्फ एक मात्र अफवाह है और कुछ नही।
 

Published :  13 September 2018, 7:24 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement