Uttarakhand Election: उत्तराखंड चुनाव के लिये BJP की 30 स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी समेत ये नेता शामिल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव प्रचार के लिये अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। देखिये, इसमें कौन-कौन नेता हैं शामिल है।

Updated : 29 January 2022, 4:46 PM IST
google-preferred

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव प्रचार के लिये अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा की इस सूची में पीएम मोदी समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हैं। हालांकि स्टार प्रचारकों की संख्या इस बार पिछले समय की अपेक्षा कम कर दी गई है।

भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, प्रल्हाद जोशी, जनरल वीके सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदि के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

उक्त नेताओं के अलावा उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत भी शामिल हैं।

भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश सह चुनाव प्रभारी सरदार आरपी सिंह व लाकेट चटर्जी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, सांसद अजय टम्टा व माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी व नरेश बंसल, सांसद मनोज तिवारी, नायब सिंह सैनी, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व सांसद बलराज पासी भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

Published : 
  • 29 January 2022, 4:46 PM IST

Related News

No related posts found.