हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण किंग खान शाहरूख खान की फिल्म जवान में काम करती नजर आ सकती है। दीपिका पादुकोण ने अपनी करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से की थी। दीपिका इन दिनों फिल्म 'पठान' में शाहरूख खान के साथ काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: Bollywood: विक्की कौशल ने 'सैम बहादुर' के लिये शुरू की तैयारी, जानिये इस फिल्म की खास बातें
चर्चा है कि फिल्म 'पठान' के बाद दीपिका, शाहरुख खान की एक और फिल्म में काम करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण, शाहरूख की फिल्म 'जवान' में भी नजर आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Coffee Side Effects: ज्यादा कॉफी पीने वाले रहें सावधान, इस रिपोर्ट में जानिये कॉफी के साइड इफेक्ट के बारे में
शाहरुख खान और फिल्मकार एटली के साथ 'जवान' में दीपिका को कास्ट करने के लिए बातचीत चल रही है। इस फिल्म में दीपका का छोटा लेकिन अहम किरदार होने वाला है। इस बारे में मीटिंग्स की जा रही हैं जिसमें रोल और डेट्स पर चर्चा चल रही है।
'जवान' में शाहरुख खान के अलावा राणा दग्गुबाती, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, नयनतारा जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। (वार्ता)
Published : 31 July 2022, 3:27 PM IST
Topics : bollywood Deepika Padukone jawan Shah Rukh Khan अभिनेत्री जवान दीपिका पादुकोण बॉलीवुड मुंबई शाहरूख खान