Deepika Padukone Baby: गणेश चतुर्थी के अवसर पर दीपिका-रणवीर के घर आई नन्ही परी

बॉलीवुड के पसंदीदा कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के आंगन में रविवार को किलकारियों से गूंज गया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 September 2024, 3:32 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के घर लक्ष्मी आ गई है। दीपिका पादुकोण रविवार को मां (Mother) बन गईं। उन्होंने मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी (Baby) को जन्म (Birth) दिया। शनिवार की शाम को रणवीर सिंह पत्नी दीपिका को अस्पताल लेकर गए थे।  

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस खबर को सुनकर दीपिका के फैंस बहुत ही ज्यादा खुश है। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं।अब वह बच्चे की झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऋषि पंचमी के मौके पर दीपिका-रणवीर को जिंदगी सबसे बड़ी खुशी मिली है।

दीपिका-रणवीर बने माता- पिता

बता दें एक्ट्रेस ने 8 सितंबर 2024 को बेटी को जन्म दिया है। 7 सितंबर को शाम करीब 5:00 बजे दीपिका को लेबर पेन के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके एक दिन बाद यानी आज दीपिका ने एक सुंदर सी बेटी को जन्म दे दिया है। 

दीपिका-रणवीर के घर में आयी बेबी डॉल

6 साल बाद माता-पिता बने दीपिका-रणवीर
साल की शुरुआत में दीपिका पादुकोण ने सभी के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी कि वो मां बनने वाली हैं। शादी के 6 साल बाद दीपिका-रणवीर एक नन्ही परी के माता-पिता बन चुके हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई है, कपल को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

जानकारी के अनुसार दीपिका ने अपनी सी-सेक्शन के जरिए अपनी बेटी को जन्म दिया है। दीपिका-रणवीर ने पहले से ही आज का दिन चुना हुआ था, अपने बच्चे का वेलकम करने के लिए। 

दीपिका-रणवीर ने किए थे बप्पा के दर्शन
दीपिका को दो दिन पहले रणवीर सिंह के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर देखा गया था। उन्होंने अपने पति के साथ बप्पा से आशिर्वाद लिया और फिर अगले दिन उन्हें अस्पताल के बाहर कैप्चर किया गया।

शनिवार की शाम को दीपिका-रणवीर की गाड़ी को मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था। थोड़ी देर बाद दीपिका की मम्मी और बहन भी अस्पताल पहुंची थी, जिसके बाद ये तो तय हो गया था कि कभी भी इस कपल के घर में नन्हा मेहमान आ सकता है।