देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली

डीएन ब्यूरो

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दीपावली का पर्व रविवार को देश भर में हर्षोल्लास के साथ तथा पारंपरिक तरीके से मनाया गया।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नई दिल्ली: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दीपावली का पर्व रविवार को देश भर में हर्षोल्लास के साथ तथा पारंपरिक तरीके से मनाया गया। राजधानी दिल्ली में बाजारों में सुबह से काफी भीड़ देखी गयी और लोग पूजा का समान खरीदते देखे गये। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने इस अवसर पर देशवासियों को बधायी दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की सरहदों की सुरक्षा में जुटे वीर जवानों के साथ रविवार को दीपावली का पर्व मनाया और मिठाईयां बांटी। प्रधानमंत्री आज जम्मू.कश्मीर के राजौरी गए और वहां जवानों के साथ बातचीत की और उन्हें दीपावली की मिठाई खिलाई। मोदी ने एक ट्वीट में लिखा दीपावली उस समय बहुत ही आनंदमय होती है जब यह देश के जाबांज जवानों के साथ मनाई जाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात कर दीपावली की बधाई दी।


इस बार राजधानी में दिल्ली सरकार ने इको फ्रेंडली तरीके से दिपावली त्योहार मानाने के लिये विशेष लेजर लाईट शो का आयोजन किया। यह लेजर शो कनॉट प्लेस में मंगलवार तक चलेगा। दिल्ली सरकार ने शहर के लोगों से प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए सामुदायिक लेजर दिवाली का हिस्सा बनने की अपील की है।(वार्ता)










संबंधित समाचार