जौनपुर में मिला युवक का गर्दन कटा शव , इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। उसका शव गुरुवार सुबह वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर सड़क किनारे पड़ा मिला। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 20 June 2024, 5:00 PM IST
google-preferred

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। उसका शव गुरुवार सुबह वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर सड़क किनारे पड़ा मिला।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि आज सुबह सड़क किनारे एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गयी। उसका शव सड़क के किनारे मिला है।

आशंका है कि युवक की कहीं पर धारदार हथियार से उसका गला काटकर सड़क की पूर्वी पटरी के पास फेका गया हैं। युवा का आगे की तरफ से गला करीब आधा काटा गया है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान करने की कोशिश की जा रही है कि वह कहां का है और उसकी हत्या क्यों की गई है।

Published : 
  • 20 June 2024, 5:00 PM IST

Advertisement
Advertisement