
गोरखपुर: जनपद के गोला थाना क्षेत्र के ग्राम परवरपार में बीती रात दरवाजे पर स्थित पेड़ की डाल में 38 बर्षीय युवक ने फंदा डाल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया है। मंगलवार सुबह परिजनों ने पेड़ की डाल में शव लटकता देखा।
इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा गया। अगल-बगल के लोग दौड़ पड़े और घटना की सूचना गोला पुलिस को दी गयी।
मौके पर पहुंची गोला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारण का कुछ पता नही चल पा रहा है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक परवर पार गांव निवासी स्व. सत्यनारायण यादव के चार पुत्रों में से एक झिनक उम्र 38 बर्ष ने बीती रात दरवाजे पर स्थित पेड़ की डाल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह जब परिजन सो कर उठे तो देखे कि शव लटका पड़ा है और उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
देखते परिवार में कोहराम मच गया। घर पर मृतक की पत्नी व दो लड़के है। लड़कों की उम्र 15 वर्ष और 10 वर्ष का है। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है।
Published : 18 February 2025, 4:44 PM IST
Topics : Crime in Gorakhpur Dead body Gorakhpur Gorakhpur News Gorakhpur Police hanging Young Man गोरखपुर न्यूज