ठूठीबारी के चंदन नदी में छठ घाट पर मिला महिला का शव, जानिये पूरा अपडेट

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंदन नदी छठ घाट के समीप में बुधवार शाम को एक शव उतराता दिखाई दिया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 30 October 2024, 6:04 PM IST
google-preferred

ठूठीबारी (महराजगंज): ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंदन नदी छठ घाट के समीप में बुधवार शाम को एक शव उतराता दिखाई दिया। जिससे हड़कंप मच गया। शव को देखने के लिए भीड़ इकट्ठी हो गई।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर परिजनों की रजामंदी पर शव को सौंप दिया गया है। मृतक की शिनाख्त चिरकल्ली साहनी (60) पुत्र स्व. मूरत साहनी निवासी पाल्हीनंदन गांव पालिका छोटकी सुनरी, थाना महेशपुर जिला नवलपरासी नेपाल के रूप में हुई है। 

जानें पूरा मामला 
परिजनों के अनुसार मृतक दिन मंगलवार की शाम से घर मछली मारने के लिए निकला था, वापस नहीं आया। मृतक चिरकल्ली के बड़े लड़के हीरामन साहनी ने बताया कि वह शिकारमाही (जाल से मछली पकड़ना) का काम करते थे।

रोज की तरह मंगलवार की शाम वह घर से शिकारमाही के लिए निकले थे लेकिन रात को घर नहीं लौटे। परिजनों ने आस पास  के गांव के साथ रिश्तेदारों से जानकारी हासिल की। लेकिन कुछ पता नहीं चला।

गुरुवार शाम को कुछ चरवाहे अपने जानवरों को चंदन नदी में पानी पिलाने पहुंचे तो शव दिखाई दिया। मृतक अपने पीछे तीन लड़के हिरामन सहानी, सेमेन्दर सहानी व महेंद्र सहानी छोड़ गए हैं। तीनों शादी शुदा है। 

बोले कोतवाल
इस बाबत प्रभारी कोतवाल योगेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की सहमति से शव को सौंप दिया गया।

Published :  30 October 2024, 6:04 PM IST

Related News

Advertisement