हिंदी
महराजगंज: जनपद के एक चर्चित निजी विद्यालय में कार्यरत डांस सिखाने वाला शिक्षक कक्षा 2 में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया है। परिजनों ने शिक्षक की जमकर कुटाई की है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नगर के एक स्कूल में कार्यरत डांस सिखाने वाले शिक्षक अर्जुन जायसवाल डांस सिखाने के बहाने कुछ बच्चियों से अश्लील हरकत करते हुए पाए गए।
अभिवावकों की तहरीर पर आरोपी अर्जुन जायसवाल के खिलाफ़ पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Published : 4 March 2025, 4:31 PM IST
Topics : Crime in Maharajganj crime news Dance Teacher Little Flower School Maharajganj News obscene act POSCO