
गोरखपुरः दस जनवरी 2020 से प्रयागराज से गोरखपुर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की जा रही है। इस हवाई सेवा से अब लोगों के लिए यात्रा करना आसान भी हो जाएगा और काफी समय भी बच जाएगा। इसके साथ ही कोलकाता जाने वालों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोलकाता जाने वाली 180 सीट वाली बोइंग की सुविधा के बदले अब 72 सीट वाली एटीआर की शुरुआत की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: कुशीनगर एयरपोर्ट से लखनऊ और गया के लिए शुरू हो रही है हवाई सेवा
प्रयागराज से गोरखपुर के बीच 72 सीट वाला एटीआर श्रेणी का विमान चलेगा। यहां से विमान की रवानगी का समय दिन में 1.10 बजे रहेगा जो 2.20 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगा। इसी तरह गोरखपुर के महायोगी एयरपोर्ट से सुबह 11.40 बजे चलकर यह विमान 12.40 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंच जाएगा। यहां से गोरखपुर पहुंचने में 1.10 घंटे और गोरखपुर से प्रयागराज आने में इससे एक घंटे का वक्त लगेगा।
प्रयागराज से गोरखपुर और गोरखपुर से प्रयागराज का न्यूनतम किराया 1725 रुपये निर्धारित किया गया है। यह फ्लाइट हर रोज उड़ान भरेगी। इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है।
Published : 27 December 2019, 10:12 AM IST
Topics : Flight Services Gorakhpur Prayagraj उत्तर प्रदेश एयरपोर्ट कोलकाता गोरखपुर प्रयागराज फ्लाईट सेवा