महराजगंज: स्वर्ण व्यवसायी संजय वर्मा को गोली मारने के बाद पूरे इलाक़े में दहशत, व्यापारियों में भारी आक्रोश

महराजगंज के फरेंदा कस्बे के मिल गेट के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट में असफल होने पर सराफा व्यवसायी को गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल गंभीर रूप से घायल व्यापारी का इलाज अस्पताल में जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

Updated : 19 September 2018, 10:13 AM IST
google-preferred

महराजगंज: फरेंदा के स्वर्ण व्यवसायी संजय वर्मा को मंगलवार की रात 9.15 बजे के करीब बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट में असफल होने पर गोली मार दी। गोली लगने से बाद स्वर्ण व्यवसायी की हालत काफी गंभीर है। फिलहाल उनका इलाज लखनऊ के केजीएमयू में जारी है। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: स्वर्ण व्यवसाई को गोली मारने के विरोध में व्यापारियों में भारी आक्रोश, बंद की दुकाने

 

घटना से इलाके में दहशत का माहौल है साथ ही काफी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। मौके पर मौजूद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

घटना के बाद व्यापारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। फरेन्दा में स्वर्ण व्यवसाई को गोली मारने के विरोध में व्यापार मंडल के व्यापारियों ने दुकाने बन्द कर दी है। आक्रोशित व्यापारियों का कहना है कि अगर 24 घंटे के अंदर अपराधियों को नहीं पकड़ा गया तो आंदोलन करेंगे। स्वर्ण व्यवसायी संजय वर्मा को गोली मारने के स्थल का मुआयना करने के लिए एसपी आरपी सिंह पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

खबरों के मुताबिक वार्ड नंबर आठ माहेश्वरी गली में रहने वाले संजय वर्मा की मिल गेट के पास सराफा की दुकान है। हमेशा की तरह संजय वर्मा लगभग सवा नौ बजे दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी बीच तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आये और व्यापारी से लूटपाट करने लगे। जब संजय वर्मा ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी और मौके से तमंचा लहराते हुए फरार हो गये। 

Published : 
  • 19 September 2018, 10:13 AM IST