Crime News: युवक और उसकी महिला मित्र के शव पेड़ से लटके मिले, क्षेत्र में हड़कंप, जानिये पूरा अपडेट

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को 23 वर्षीय एक युवक और उसकी किशोरी मित्र के शव पेड़ से लटके पाए गए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 31 May 2023, 5:03 PM IST
google-preferred

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को 23 वर्षीय एक युवक और उसकी किशोरी मित्र के शव पेड़ से लटके पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बोड़ाम थाना क्षेत्र की बोंटा पंचायत में हुई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उप निरीक्षक दिलीप साई मांझी ने इसे आत्महत्या का मामला होने का संदेह व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि दोनों शव महुआ के पेड़ पर साड़ी से लटके थे।

पुलिस का दावा है कि 23 वर्षीय युवक और 18 वर्षीय किशोरी के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों को शक था कि उनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं।

मांझी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिये गये हैं।

Published : 
  • 31 May 2023, 5:03 PM IST

Related News

No related posts found.