Crime News: बस्ती में मासूम के साथ हैवानियत, बच्ची की मौत,तीन आरोपी गिरफ्तार,जानिये पूरा मामला

बस्ती जिले के गौर इलाके में तीन लोगों ने 12 साल की एक लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 7 June 2023, 6:10 PM IST
google-preferred

बस्ती: जिले के गौर इलाके में तीन लोगों ने 12 साल की एक लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। 

पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार को हुई जब लड़की सब्जी खरीदने गई थी और तीन युवक मोनू साहनी, राजन निषाद और कुंदन सिंह कथित तौर पर उसे सुनसान जगह पर ले गए एवं उसके साथ बलात्कार किया।

उसने बताया कि जब बच्ची घर नहीं लौटी और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो मोनू ने बताया कि वह कुंदन के घर के पास बेहोशी की हालत में पड़ी है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार शाम उसकी मौत हो गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि एक आरोपी मोनू साहनी लड़की को जानता था और वही लड़की को अपने साथ ले गया था व उसके साथ दो अन्य आरोपी भी अपराध में शामिल हो गए।

एसपी ने बुधवार को  बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

इस बीच, स्थानीय लोगों ने मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि आरोपियों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े लोग बचा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले को उठाते हुए ट्वीट किया,‘‘बस्ती में बलात्कारी के ख़िलाफ़ जनता चीत्कार कर रही है लेकिन अपनों को बचाने के लिए भाजपा सरकार बहरी बन रही है। भाजपा बलात्कारियों की आरामगाह बन गयी है।’’

यादव ने 18 सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें स्थानीय लोग इस घटना का विरोध करते नजर आ रहे हैं।

Published : 
  • 7 June 2023, 6:10 PM IST

Related News

No related posts found.