Crime News: 40 साल की महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, एक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 40 वर्षीय एक महिला के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर एक गांव में हुई। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 30 July 2023, 7:18 PM IST
google-preferred

रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 40 वर्षीय एक महिला के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर एक गांव में हुई। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुनील बरकड़े ने बताया कि अपने पति और बच्चों के साथ गांव के पास खेत में बने अपने घर में रहने वाली महिला ने रविवार को शिकायत दर्ज करायी की कि दो दिन पहले जब वह घर जा रही थी तो दो लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी आकाश खंगार और लक्ष्मण लोधी ने पीड़िता को एक सुनसान जगह पर पाकर उसे पकड़ लिया और उसके साथ बलात्कार किया। अधिकारी के मुताबिक आरोपियों ने महिला को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

बरकड़े ने बताया कि डरी हुई महिला ने रविवार को अपने पति को इस घटना की जानकारी दी जिसके बाद महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

बेगमगंज के थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि शिकायत के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Published :  30 July 2023, 7:18 PM IST

Related News

Advertisement