Crime in UP: कौशांबी में महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, जानें पूरा मामला

कौशांबी जिले के पिपरी क्षेत्र में घर के बाहर सो रही एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 9 May 2023, 4:49 PM IST
google-preferred

कौशांबी: कौशांबी जिले के पिपरी क्षेत्र में घर के बाहर सो रही एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव की निवासी सीता देवी (45) सोमवार की रात घर के बाहर अकेली सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

सिंह के अनुसार, सीता देवी के पति की मौत हो चुकी है और उसके परिजन घटनास्थल से थोड़ी दूर, दूसरे घर में रहते हैं।

उन्होंने बताया कि परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Published : 
  • 9 May 2023, 4:49 PM IST

Advertisement
Advertisement