Crime in UP: गोरखपुर में झोलाछाप ने 11वीं की छात्रा के साथ पार की हैवानियत की हदे, जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हैवानियात का एक मामला सामने आया है। यहां एक झोलाछाप ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 12 August 2022, 3:45 PM IST
google-preferred

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हैवानियात का एक मामला सामने आया है। यहां एक झोलाछाप ने 11वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ये मामला मुंडेरा बाजार क्षेत्र का है। 

यह भी पढ़ें: Weather Update: यूपी, दिल्ली सहित कई राज्यों में शुरु होगी बारिश, इन राज्यों को अलर्ट जारी

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि 25 दिन पहले बताया कि उनकी 14 साल की बेटी अपने ननिहाल में गई थी। इस दौरान वो अचानक बीमार पड़ गई। टेल्हनापार में एक झोलाछाप के पास इलाज कराने गई। जहां उस झोलाछाप ने लड़की के साथ रेप किया और किसी से न कहने के लिए उसे धमकी दी। 

कुछ दिनों बाद लड़की अपनी मां को इस बारे में बताया। इसके बाद लड़की मां चौरी चौरा पुलिस स्टेशन में खोराबार थाना क्षेत्र के चनकापुर निवासी विनय कुमार के खिलाफ तहरीर दी। 

यह भी पढ़ें: कोलकाता के फोर्ट विलियम के पास दो बंगलादेशी गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला

महिला की तहरीर आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Published : 
  • 12 August 2022, 3:45 PM IST

Advertisement
Advertisement