हिंदी
देवरिया: देवरिया जिले में एक तहसीलदार के खिलाफ शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार रुद्रपुर के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला ने रुद्रपुर के तहसीलदार अभय राय पर उसे शादी का झांसा देकर कई बार उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
शर्मा ने कहा कि महिला को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है और उसे अपना बयान दर्ज कराने के लिए एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
एसपी ने कहा, ‘‘प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद से ही आरोपी फरार है। हमारे दल उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।’’
Published : 1 June 2023, 12:58 PM IST
Topics : तहसीलदार दुष्कर्म देवरिया पुलिस मामला दर्ज शादी का झांसा
No related posts found.