
मैनपुरी: जनपद में SOG की टीम ने गौ तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। टीम ने फरार चल रहे इनामी गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पकड़े गये इनामी गौ तस्कर की पहचान समसुद्दीन पुत्र नूर मोहम्मद के रूप में हुई है जो हरियाणा के नूह का रहने वाला है। 20 हजार का इनामी गौ तस्कर पिछले 11 महीने से पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किशनी रोड शिवसिंहपुरा प्रतीक्षालय के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।
मैनपुरी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी गोमांस को लगातार प्रदेश के अलग- अलग हिस्सों में सप्लाई कर रहे थे। आरोपी पिछले 11 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 20 हजार का इनाम रखा हुआ था।
प्रदेश में गौ तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
Published : 3 January 2025, 4:30 PM IST
Topics : arrest cow smuggler HindiNews mainpuri ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist SOG Team TrendingNews