
देवरिया: उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र में सरकारी धन का बंदरबांट करने के आरोप में तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) सहित चार लोगों केे विरुद्ध शनिवार को गबन का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गौरीबाजार विकास खण्ड के ग्राम बखरा में सामुदायिक शौचालय बनाने का काम शुरू किया गया था। तय लक्ष्य के मुताबिक यह शौचालय 2020-21 में बन जाना था।
उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालय बनाने में सरकारी धन के बंदरबांट की शिकायत मिलने पर इसकी जांच कराई गई थी। (यूनिवार्ता)
Published : 21 May 2022, 3:35 PM IST
Topics : BDO Deoria uttar pradesh उत्तर प्रदेश क्राइम गबन गौरीबाजार देवरिया बीडीओ