Crime in UP: यूपी में मृत लड़की सात साल बाद मिली जिंदा, हत्या के आरोप में सजा भुगत रहा बेकसूर, जानिये पूरा रहस्य

उत्तर प्रदेश में रहस्य और रोमांच से भरी किसी फिल्म की तरह की घटना सामने आई है। सात साल पहले अगवा कर जिस लड़की का कत्ल किया गया, वो जिंदा बरामद की गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 December 2022, 1:47 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रहस्य से भरी एक ऐसी घटना सामने आई है, जो किसी फिल्म से कम नहीं है। सात साल एक लड़की को कथित रूप से अगवा किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। लेकिन ‘कत्ल’ की गयी इस लड़की को अब जिंदा बरामद किया गया है। आश्चर्य की बात यह भी है कि इसी लड़की के कत्ल के आरोप में एक बेकसूर जेल की हवा खा रहा है। पुलिस और कोर्ट के सामने अब लड़की के जिंदा होने का मामला सामने आया, जिसके बाद मामले में आग की कार्रवाई जारी है। 

दरअसल, 17 फरवरी 2015 को 10वीं में पढ़ने वाली एक लड़की को अलीगढ़ से कथित रूप से अगवा किया गया था। बाद में इस लड़की का ‘कत्ल’ कर दिया गया। लड़की के कत्ल के आरोप में एक युवक को जेल भेजा गया। अब इस मामले में नया मोड़ आया है। लड़की की हत्या के जुर्म में सजा भुगत रहे अभियुक्त की मां की पड़ताल पर सात साल बाद ‘मृत’ लड़की हाथरस में जिंदा पायी गयी।

इस मामले में 25 वर्षीय अभियुक्त विष्णु की मां लगातार घटना की पड़ताल में जुटी हुई है। हत्या के आरोप में बेटे को कठघरे में खड़ा देख उसकी मां को समानांतर पड़ताल में बड़ी सफलता मिली।

गोंडा के ढांठौली की रहने वाली अभियुक्त विष्णु की मां सुनीता ने पिछले दिनों वृंदावन के एक भागवताचार्य उदय कृष्ण शास्त्री संग एसएसपी मिली थीं। एसएसपी को सुनीत ने बताया 17 फरवरी 2015 को जिस किशोरी के अपहरण और उसकी हत्या कर एत्मादपुर आगरा में फेंके जाने के आरोप में उसका बेटा विष्णु गौतम उर्फ विष्णु पंडित जेल में है, वह लड़की जिंदा है और उसके लड़के पर लगाये गये आरोप झूठे हैं। 

एसएसपी ने इस मामले में इंस्पेक्टर गोंडा को अग्रिम विवेचना के साथ जांच के निर्देश दिये। अभियुक्त की मां के अनुसार पुलिस ने इस किशोरी को जिंदा हाथरस के हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नगला चोखा से बरामद किया। अब 22 वर्ष की हो चुकी वह लड़की वहां अपना नाम बदलकर दूसरे व्यक्ति संग शादी कर रह रही थी। उसके दो बच्चे भी हैं।

पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया। इसके बाद युवती को न्यायालय लाया गया। अदालत ने पुलिस के आवेदन पर मामले में अग्रिम विवेचना करने के साथ-साथ युवती के बयान कराने और डीएनए कराने का निर्देश आवेदन विवेचक इंस्पेक्टर गोंडा उमेश कुमार शर्मा ने दिए है। पुलिस अब उसकी ‘डीएनए जांच’ कराने की तैयारी में जुटी है।.

चूंकि विष्णु पर दर्ज अपहरण व हत्या का मुकदमा एडीजे विशेष तृतीय वीरेंद्र नाथ पांडेय की अदालत में चल रहा है तो वहां जिस पर न्यायालय ने बयानों की अनुमति दे दी। साथ में युवती व उसके माता-पिता के डीएनए मिलान की भी अनुमति दे दी। इसके बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष युवती के कलमबद्ध बयान दर्ज कराए गए। फिलहाल युवती पुलिस की देखरेख में है। मामले में आगे की अदालती और पुलिस कार्रवाई जारी है।

No related posts found.