Site icon Hindi Dynamite News

Crime in UP: फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सहारनपुर जिले में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Crime in UP: फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) सागर जैन ने बताया कि मिर्जापुर थाना क्षेत्र के राजापुर नौगावां गांव निवासी खुर्शीद अहमद (20) का शव आज बेगमपुरा के जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला।

यह भी पढ़ें: पनियरा में अपराधों की बाढ़, नरकंकाल के बाद पेड़ से लटकता मिला शव

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार जैन के अनुसार परिजनों का आरोप है कि मंगलवार शाम सात बजे फोन पर कॉल आने के बाद अनीस घर से निकल गया लेकिन वापस नहीं लौटा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

परिजन का आरोप है कि अनीस की हत्या करके उसका शव फंदे से लटकाया गया।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में पेड़ से लटका मिला दलित युवक का शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Exit mobile version