Crime in UP: उन्‍नाव में धारदार हथियार से किसान की निर्मम हत्या, इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किसान की हत्या कर दी गयी है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 20 August 2023, 7:21 PM IST
google-preferred

उन्नाव: उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किसान की हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मूलतः ऊगू नगर पंचायत निवासी रामखेलावन (50) पिछले चार साल से अपनी मां राजरानी के साथ फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के मिट्ठूखेड़ा गांव में रह रहा था।

पुलिस ने बताया कि रामखेलावन शनिवार शाम करीब सात बजे के घर के बाहर मशीन से मवेशियों के लिए चारा काट रहा था, तभी उसकी कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सफीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) ऋषिकांत शुक्ला ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया, “मृतक की मां की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। तहरीर में मृतक के पड़ोसी ज्ञानू को नामजद किया गया है।”

शुल्का ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published : 
  • 20 August 2023, 7:21 PM IST

Advertisement
Advertisement