Crime in UP: मऊ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, युवक की हालत गंभीर

यूपी के मऊ में शनिवार को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 23 June 2024, 1:16 PM IST
google-preferred

मऊ: जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेवड़ी गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई। मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गई। दबंगों ने फावड़े से हमला कर दो लोगों को लहूलुहान कर जख्मी कर दिया। परिजन आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहां मनीष गुप्ता की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेवड़ी गाँव का है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित मनीष गुप्ता का रामाश्रय शर्मा से जमीन का विवाद था। जमीनी विवाद में हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। जिसमें मनीष गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका वाराणसी में इलाज चल रहा है। 

पुलिस ने बताया कि वह मामले की तफ्तीश कर रही है। जांच के बाद दोषी पाये जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
 

Published :  23 June 2024, 1:16 PM IST

Related News

Advertisement