
गोरखपुर: जनपद के गुलरिहा में पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना गुलरिहा क्षेत्र में मुकदमा दर्ज था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय निषाद पुत्र पारस निषाद निवास बरगदही टोला सिहोरवा, थाना गुलरिहा, जनपद गोरखपुर के रुप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ गुलरिहा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना गुलरिहा क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। पुलिस ने मुकदमे में नामजद संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार किशोरी की मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ घिनौनी हरकत की। कुछ दिन पहले किशोरी के पेट में एक दिन अचानक तेज दर्द हुआ। जिससे उसकी मां को संदेह हुआ। महिला ने अपनी बेटी को डाक्टर के पास ले जाकर जांच करवाई।
जानकारी सामने आई कि किशोरी सात महीने की गर्भवती है। महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां ने बेटी से घटना के बारे में पूछा तो किशोरी ने आरोपित का नाम लिया।
आरोप है कि आशंका में आरोपित ने भटहट कस्बे की एक दुकान पर मां-बेटी को समझौते के लिए बुलाया। जब पीड़ित मां-बेटी वहां पहुंचे तो आरोपित को देखते ही किशोरी ने रोते हुए आरोपी पर चप्पल से हमला कर दिया।
विवाद की सूचना पर पीआरवी पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published : 7 December 2024, 4:01 PM IST
Topics : accused arrest Gorakhpur HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist police raping TrendingNews uttar pradesh