Crime in UP: शौच के लिए गई नबालिग को बनाया हवस का शिकार, जानें पूरा मामला

भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से कथित बलात्कार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 July 2023, 3:21 PM IST

भदोही: भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से कथित बलात्कार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि यह घटना शनिवार की रात को हुई जब 16 वर्षीय लड़की शौच के लिए गई थी, तभी अर्जुन निषाद (21) नामक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में गोपीगंज थाने में भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कुमार ने बताया कि लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

Published :  17 July 2023, 3:21 PM IST