
जयपुर: राजस्थान के दौसा जिले में एक विवाह समारोह के दौरान छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात अज्ञात आरोपी ने छह साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ एक समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। विवाह समारोह से लौटते समय माता-पिता को घटना का पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के अनुसार पीड़िता को जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए मामले में आगे की जांच की जा रही है। इस संबंध में दौसा के महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Published : 8 December 2023, 1:53 PM IST
Topics : case registered Dausa Girl raped Rajasthan दौसा बच्ची से दुष्कर्म मामला दर्ज राजस्थान विवाह समारोह