Crime in MP: नाबालिग से बर्बरता, अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, ऊंचाई से फेंका

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 15 वर्षीय लड़की को कथित तौर पर अगवा करके दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर उसे ऊंचाई से धक्का दे दिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 2 February 2024, 3:06 PM IST
google-preferred

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 15 वर्षीय लड़की को कथित तौर पर अगवा करके दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर उसे ऊंचाई से धक्का दे दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लड़की गंभीर रूप से घायल है।

यह भी पढ़ें: फतेहपुर में दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि घटना 29 जनवरी को जिले के डबरा कस्बे में हुई। लड़की पढ़ने के लिए कोचिंग जा रही थी, तभी दो युवकों ने उसे मोटरसाइकिल पर जबरदस्ती बिठा लिया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया।

शर्मा ने बताया कि लड़की के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे ऊंचाई से धक्का दे दिया। घटना में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें: कौशांबी में चार वर्षीय बच्‍ची के साथ पड़ोसी युवक ने की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

शर्मा ने कहा कि लड़की ने बृहस्पतिवार को शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इसबीच कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ग्वालियर में 10वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा,‘‘ बार-बार इस तरह की घटनाएं होना राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाती हैं।’’

Published : 
  • 2 February 2024, 3:06 PM IST

Advertisement
Advertisement