Crime in Maharashtra: लावारिस कार में मिला 30 साल की महिला का शव, मामला दर्ज, जानिये पूरा मामला

महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लावारिस कार में एक महिला का शव मिला है। जानिये पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 9 February 2022, 3:36 PM IST
google-preferred

मुंबई: महाराष्ट्र के राजधानी मुंबई के गोरेगांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लावारिस कार में एक महिला का शव मिला है। ये मामला गोरेगांव में स्थित राम मंदिर के पास का है। 

मुंबई पुलिस ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राम मंदिर के पास के सड़क किनारे एक लावारिस कार खड़ी थी। जिसमें से 30 वर्षीय एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है। 

पुलिस ने बताया कि कार में मिला महिला का शव पूरी तरह से सड़ चुका था। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि मौत पिछले आठ दिनों में हुई है।

मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Published : 
  • 9 February 2022, 3:36 PM IST

Advertisement
Advertisement