Crime in Haryana: मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के जींद जिले में मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 12 February 2024, 10:54 AM IST
google-preferred

जींद: हरियाणा के जींद जिले में मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: महिला ने शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराया मामला 

उसने बताया कि गढ़ी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की महिला ने नौ फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि जब उनका परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था, तब उसी गांव के निवासी प्रवीण नाम का एक व्यक्ति उनके घर में घुस गया और मानसिक रूप से कमजोर उनकी देवरानी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: यूपी के एटा दरिंदगी की हदें पार, सात वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या 

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Published : 
  • 12 February 2024, 10:54 AM IST

Advertisement
Advertisement