हिंदी
देवरिया: जनपद में मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। 24 घंटे में एक और बच्ची के साथ दरिंदगी का दूसरा मामला सामने आया है। एक 6 साल की बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 53 साल के दरिंदे ने दुष्कर्म किया। इससे पहले भी भाटपाररानी थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपने 13 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक ताजा मामले में थाना बनकटा क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को वादिनी ने थाने पर जाकर उसकी 6 साल की बेटी के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म किये जाने की शिकायत दर्ज करायी।
अपने मायके आयी महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक 53 वर्ष के अभियुक्त ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
शिकायत मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मौके पर पहुँचकर फारेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य संकलित किये जा रहे है। नामजद अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इससे पहले रविवार देर शाम को भाटपाररानी थाना पुलिस ने एक महिला ने उसके पति के खिलाफ अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कलियुगी पिता गिरफ्तार किया।
Published : 3 February 2025, 6:33 PM IST
Topics : Bhatpar Rani police station Deoria Girl Child neighbourhood up crime UP Police uttar pradesh