Crime in Delhi: बहन ने ली बहन की जान, एक शक ने बनाया खून के रिश्ते को खूनी, जानें पूरा मामला

उत्तरपूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक महिला ने अपनी 20 वर्षीय बहन को पति के साथ विवाहेतर संबंध के शक में कथित रूप से गोली मार दी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 10 August 2023, 6:57 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: उत्तरपूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक महिला ने अपनी 20 वर्षीय बहन को पति के साथ विवाहेतर संबंध के शक में कथित रूप से गोली मार दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उत्तरपूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि शास्त्री पार्क की बुलंद मस्जिद की रहने वाली सुमैला ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बड़ी बहन सोनू (30) ने बुधवार शाम को करीब साढ़े छह बजे देशी तमंचे से गोली चलाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि सुमैला के चेहरे पर छर्रा लगने के बाद सोनू ने बंदूक की बट से उसके सिर पर कई वार भी किए।

उपायुक्त ने बताया कि घटना में पीड़ित को मामूली चोटें आईं हैं।

अधिकारी ने बताया कि सोनू को शक था कि उसकी छोटी बहन सुमैला का उसके पति के साथ विवाहेतर संबंध है।

पुलिस के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या के प्रयास) और सशस्त्र अधिनियम के तहत यहां शास्त्री पार्क पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

Published : 
  • 10 August 2023, 6:57 PM IST