Crime in Delhi: टिक टॉक पर हुई मुलाकात, जब लड़की ने शादी से किया इनकार तो लड़के ने किया ये दर्दनाक काम

दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया जहां जब एक लड़की ने शादी से इनकार कर दिया तो उस युवक ने लड़की के साथ किया ऐसा काम। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 December 2020, 1:01 PM IST

नई दिल्लीः जब एक लड़की ने लड़के को शादी के लिए मना कर दिया तो लड़के ने जो कदम उठाया उसकी वजह से लड़की जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई लड़ रही है।

मामला दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके का है। जहां 10 महीने पहले टिकटॉक के माध्यम से एक लड़का और लड़की मिले थे। शुक्रवार को हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले करण और पानीपत के रहने वाले प्रवीण उस लड़की के घर शादी करने के लिए पहुंच गए। 

लेकिन लड़की को जैसे पता चला कि करण शादीशुदा है, उसने इनकार कर दिया। शादी से इनकार करने पर करण पीड़िता के घर में घुसते ही फायरिंग करने लगा। इस फायरिंग में पीड़िता को गोली लग गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली और गोयला गांव के पास श्याम कुंज कॉलोनी में स्थित गोयला डेयरी रोड पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

Published : 
  • 22 December 2020, 1:01 PM IST