
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से रेप से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। दिल्ली के द्वारका इलाके में एक लड़की ने एक पुलिस वाले के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। लड़की ने आरोप लगाया है कि द्वारका के एक पार्क में उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की गई है। ये अपराध करने वाला एक पुलिस वाला है।
पुलिस ने लड़की की शिकायत पर दुष्कर्म की धाराओं के तहत ये मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, पुलिस कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह एक दोस्त के साथ द्वारका इलाके के एक पार्क में बैठी थी। एक 'खाकी' जैकेट पहने हुए एक व्यक्ति उनके पास आया। उसने दोनों से पूछताछ शुरू की और फिर उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाने की धमकी दी। इसके बाद उसने उन्हें जाने के लिए कुछ पैसे मांगे। जैसे उसे पैसे मिले। उसके बाद आरोपी लड़के ने लड़की के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया और जब वो सफल नहीं हुआ तो वहां से भाग गया।
ये घटना 28 जनवरी की है। जिसकी FIR 4 फरवरी को दर्ज की गई थी।
Published : 9 February 2022, 1:10 PM IST