Crime In Delhi: मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार हिरासत से भागा, सात घंटे की तलाश के बाद पकड़ा

मादक पदार्थों की गैर कानूनी आपूर्ति के मामले में गिरफ्तार बेनिन का नागरिक दिल्ली पुलिस की हिरासत से भाग गया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसे निहाल विहार से पकड़ लिया गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 16 October 2023, 5:11 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: मादक पदार्थों की गैर कानूनी आपूर्ति के मामले में गिरफ्तार बेनिन का नागरिक दिल्ली पुलिस की हिरासत से भाग गया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसे निहाल विहार से पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि उहे उवाडीगु को तीन अक्टूबर को एक किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच के लिए रविवार को जब उसे चंदर विहार इलाके में ले जाया जा रहा था, तभी वह फरार हो गया। उन्होंने बताया कि कुछ दूर दौड़ने लगाने बाद वह अपने सहयोगी की मोटरसाइकिल पर बैठ कर भाग गया।

पुलिस जवानों ने उसका पीछा किया लेकिन उसे पकड़ नहीं पाये। अधिकारी ने बताया कि पीछा करते समय एक पुलिस अधिकारी को मामूली चोटें भी आईं।

सात घंटे की तलाश के बाद उवाडीगु को निहाल विहार इलाके से पकड़ा गया। पुलिस अधिकारी ने बताया उसके सहयोगी नाइजीरिया के नागरिक नैन्सो रेक्सफेलिसन (42) को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Published : 
  • 16 October 2023, 5:11 PM IST

Related News

No related posts found.