
लखनऊः उत्तर प्रदेश के अमरोहा से डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पिता-पुत्री का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, घटना अमरोहा थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले की है। मृतक की पहचान सर्राफा कारोबारी योगेश चंद्र अग्रवाल और सृष्टि के रूप में हुई हैं। दोनों को धारदार हथियार से मारा गया है।
यह भी पढ़ेंः बिजनौर से सामने आया दिल दहलाने वाला मामला, महिला ने आशिक संग उठाया ये कदम
क्या बोली पुलिस?
घटना पर पुलिस अधीक्षक (SP) कुंवर अनुपम ने कहा, "शनिवार सुबह पिता और बेटी का शव घर में मिला। मामले की जांच की जा रही है। एक महिला के बारे में पता चला है, जो कारोबारी के घर आती-जाती थी।"
यह भी पढ़ेंः गैंगस्टर रवि काना पर ग्रेटर नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क
जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं। सर्राफा कारोबारी योगेश चंद्र और उनकी पुत्री को धारदार हथियार से मारा गया है। पुलिस मौका-ए वारदात पर छानबीन कर रही है।
कासगंज से सामने आई ये वारदात
जिले के पटियाली क्षेत्र में एक युवक ने अश्लील वीडियो देखने के बाद अपनी छोटी बहन को हवस का शिकार बनाया। बहन ने जब मां से शिकायत करने की बात कही तो उसे गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।
Published : 10 February 2024, 3:04 PM IST
Topics : Amroha News Double Murder In Amroha up crime UP News UP Police अमरोहा उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश पुलिस डबल मर्डर