धनतेरस पर सर्राफा व्यापारी से लूट, 72 घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोचा
सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में धनतेरस की शाम सर्राफा व्यापारी से हुई लूट का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया। मंगलवार सुबह पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने सोने के आभूषण, नकदी और अपाचे बाइक बरामद की है।