देवरिया में डीआईजी की अचानक पैदल गश्त, पुलिस महकमे में बढ़ी सक्रियता
जनपद में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार की शाम गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस चन्नाप्पा स्वयं सड़कों पर उतर आए। उन्होंने देवरिया नगर के प्रमुख चौराहों, व्यस्त बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।