
महराजगंज: कस्बे में नेशनल हाइवे का निर्माण की गति तेज हो गई है। भविष्य को लेकर चिंतित व्यापारियों और आम जनता को आंदोलन से कोई बड़ी राहत नही मिली है, जनप्रतिनिधियों ने दोनों तरफ ढ़ाई-ढ़ाई मीटर कम तोड़े जाने का लालीपाप देकर ठंडा कर दिया है। कोई इस बात का जवाब देने को तैयार नहीं कि क्यों साल-दो साल के लिए नगर के बीचों-बीच से हाइवे निकालकर अरबों रुपये की बर्बादी की जा रही है?
यह भी पढ़ें: महराजगंज: नेशनल हाइवे Vs बाई-पास, कुछ सुलगते सवाल..
इस समय नगर के लोग जिस परिस्थितियों से गुजर रहे हैं, उनकी स्थिति को कोई समझने वाला नहीं है।
इस बीच नगर में नेशनल हाइवे के निर्माण को लेकर और तेजी आ गयी है। भारी पैमाने पर पेड़ों की कटाई की जा रही है और मशीनों से खुदाई चल रही है।
Published : 22 July 2019, 7:33 PM IST