
अयोध्या: लोकसभा में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर द्वारा प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहे जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय कमला नेहरू भवन पर अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारी आक्रोश व्यक्त किया।
महानगर अध्यक्ष वेद सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की जाति पूछकर अनुराग ठाकुर अपने चरित्र का परिचय दे रहे हैं। अनुराग ठाकुर की भाषा संसद में अमर्यादित और ओछी थी, जिसकी कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करता है। सदन में अनुराग ठाकुर ने जाति का उल्लेख कर सिद्ध कर दिया कि बीजेपी की राजनिति सिर्फ धर्म और जातिवाद पर चलती है।
पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की जाति जाननी है तो दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों से पूछिए, जिनके हक के लिए वे लड़ रहे हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि यह सब नाटक बीजेपी इसलिए करवा रही है की रोज हो रहे ट्रेन हादसे, जाति जनगणना की मांग, अग्निवीर योजना, महंगाई, बेरोजगारी जैसे विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों से देश का ध्यान भटकाना है। एक लोक नेता जो 2 लोकसभा से करीब 4 लाख वोटों की लीड से जीतता है उससे लोकसभा में उसकी जाति पूछना भाजपा की गंदी सोच को दर्शाता है। राहुल गाँधी को दी गयी इस ‘गाली’ ने वंचित जातियों और राहुल गाँधी के बीच एक नया रिश्ता जोड़ दिया है। यह रिश्ता दर्द, उपेक्षा और अपमान का है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राम सागर रावत जिला कोऑर्डिनेटर, उमेश उपाध्याय, फ्लावर नकवी, जनार्दन मिश्रा, रामनाथ शर्मा, एहरार अहमद, रामनरेश मौर्य, चंचल सोनकर, बसंत मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमीरु, अरुण साहू, द्वारिका पांडे, रोहित यादव, धर्मेंद्र सिंह फास्टर आदि मौजूद रहे।
Published : 31 July 2024, 4:45 PM IST
Topics : Anurag Thakur ayodhya news Congress Protest UP News अयोध्या में कांग्रेस का प्रदर्शन अयोध्या समाचार भाजपा नेता अनुराग ठाकुर यूपी समाचार