हिंदी
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए पेरिस से गृह मंत्री अमित शाह को फोन करना अच्छी बात है, लेकिन उन्होंने अमेरिका के दौरे के समय मणिपुर हिंसा को लेकर ऐसा क्यों नहीं किया था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर पर पूरी तरह मौन व्रत पर रहने की शपथ ले ली है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए पेरिस से गृह मंत्री को फोन किया। यह अच्छा है कि उन्होंने इतनी चिंता की। जब वह अमेरिका में थे और मणिपुर जल रहा था तब ऐसी कोई कॉल क्यों नहीं की गई?’’
रमेश ने आरोप लगाया, ‘‘वह अभी जब फ्रांस में हैं तब भी मणिपुर जल रहा है। लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने मणिपुर पर पूरी तरह मौन व्रत पर रहने की शपथ ले ली है।’’
Published : 14 July 2023, 5:46 PM IST
Topics : कांग्रेस नयी दिल्ली नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री मणिपुर मौन व्रत शपथ
No related posts found.