74th Independence Day: पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत योजना पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कही ये बात

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कई नई चीजों का ऐलान किया है। जिसके बाद अब कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 15 August 2020, 2:42 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनने पर जोर देते हुए कई नए एलान किए हैं। जिसके बाद अब कांग्रेस ने उन पर निशाना साधते हुए उन पर आरोप लगाए हैं। 

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने दिया आत्मनिर्भर भारत अभियान पर जोर, जानिए क्या-क्या कहा

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि क्या सरकार लोकतंत्र में विश्वास करती है। हमें इस बारे में सोचने की जरूरत है। आत्मनिर्भर भारत की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की थी। उन्होंने कहा है कि क्या सरकार लोकतंत्र में विश्वास करती है? इसके बारे में सोचने की जरूरत है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने आत्मनिर्भर भारत की स्थापना की थी, लेकिन इस सरकार ने सब कुछ बेच दिया।

यह भी पढ़ें: लाल किले की प्राचीर पर पीएम मोदी ने किया झंडारोहण, कही ये बड़ी बातें

डाइनामाइट न्यूज़ की हर खबर अब टेलीग्राम पर

बता दें कि आज लाल किले पर पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया था। जिसमें उन्होंने आत्मनिर्भर भारत योजन पर ज्यादा जोर दिया था। उन्होंने कहा था आज देश अपनी मदद के साथ-साथ दूसरे देशों की मदद के लिए आगे आया है। आज हमें किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। 

Published : 
  • 15 August 2020, 2:42 PM IST