Independence Day: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, देशवासियों को दी बधाई

देश भर में आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया रहा है। इस मौके पर कई नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया और देशवासियों को बधाई दी। पूरी रिपोर्ट

Updated : 15 August 2021, 12:38 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश भर में आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी जा रही है। देश भर में कई नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर ध्वजारोहण किया और देश वासियों को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजधानी दिल्ली में स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 

कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर ध्वजारोहण करते वक्त सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी भी मौजूद रहे। उनके अलावा कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। 

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ को सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों और विपक्षी नेताओं ने इस मौके पर देश के लोगों को बधाई दी जा रही है। 

Published : 
  • 15 August 2021, 12:38 PM IST

Related News

No related posts found.